भारत और पाकिस्तान के बीच बहुत से युद्ध हुए है और इतिहास इस बात का गवाह है कि भारत को कभी भी पाकिस्तान के हाथों से पराजय नहीं मिली। हर बार भारत-पाक युद्ध में पाकिस्तान की शर्मनाक हार हुई और ‘बांग्लादेश’ नाम के एक नए देश का उदय हुआ। बांग्लादेश को पाकिस्तान से आजाद करवाने के लिए 3,900 भारतीय जवानों ने शहादत दी, वहीं 9,851 जवान घायल हुए थे।
पाकिस्तान की फौज बांग्लादेशियों पर पर कहर बरपा रही थी। इस दौरान पाकिस्तानी फौज ने करीब 30 लाख लोगों का कत्लेआम किया था। फौज ने दो लाख महिलाओं से बलात्कार किया था। लाखों बच्चों को भी मौत के घाट उतार दिया था। सेना के जुल्मों से बचने के लिए हजारों की संख्या में शरणार्थी रोज भारत आ रहे थे। भारत में शरणार्थियों के लिए तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने राहत शिविर लगवाए थे। ये नरसंहार इतने बड़े पैमाने पर था कि लोगों लोगों की लाश ढोने के लिए गाड़ियां तक नहीं बचीं थीं। लोगों को अपने परिवार वालों की लाशें रस्सियों से बांधकर घसीटनी पड़ गई थीं।
1 2
No more articles