आजकल गर्मी का प्रकोप बहुत ज्यादा है। लोग गर्मी से निजात पाने के लिए कई तरह के उपाय कर रहे हैं। गर्मी से सिर्फ लोग ही परेशान नहीं हैं, इससे जानवरों को भी काफी परेशानी हो रही है। और जानवर भी गर्मी के कहर से बचने के लिए बहुत कुछ कर रहे हैं। एक विडियो सामने आया है, जिसमें लंगूर व बंदर को गर्मी से राहत पाने के लिए आइसक्रीम खाते देखा जा रहा है।

यह वीडियो देश के किसी पार्क का है। हालांकि यह वीडियो कहा का है और किसने इसे कैद किया है, इस बात का अभी तक पता नहीं चल सका है। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि बंदर बड़े मजे से आइसक्रिम खा रहा है। उसके सामने खाने के लिए बिस्किट भी पड़ा है, लेकिन वह इसे हाथ भी नहीं लगाता है।

बंदर उस आइसक्रीम को छोड़कर पेड़ पर चढ़ जाता है। इसके बाद एक दूसरी मादा लंगूर आइसक्रीम को देखकर तुरंत उसे लपक लेती है और जल्दी-जल्दी खाने लगती है। इस दौरान पेड़ पर दो बंदर मौजूद इसके बाद वह पेड़ पर चढ़ जाता है और वहां बैठकर आइसक्रीम खाता है। इस दौरान उसका एक साथी भी मौजूद रहता है।

No more articles