ये देखिए, लड़की को छेड़ने पर क्या अंजाम हो सकता है? ये बात इस लड़की ने बखूबी समझा दी। दरअसल बॉक्सिंग ग्लव्ज पहने हुए लड़के ने लड़की की पीठ पर एक मुक्का क्या मारा, लड़की तो अपने बचाव में उतरते हुए रानी लक्ष्मीबाई के अवतार में आ गई।

देखिए, लड़के के वार करते ही लड़की ने अपने आपको थोड़ा सम्भाला और फिर मुड़ते ही दे दनादन मुक्कों की बौछार कर दी। यहीं नहीं, लड़के के जमीन पर गिरने के बाद भी लड़की ने लगातार अपना रणकौशल दिखाते हुए उसे चारों खाने चित कर दिया।

भई इसे कहते हैं ईंट का जवाब पत्थर से देना क्योंकि लड़ेंगी बेटियां तभी तो आगे बढ़ेंगी बेटियां और तभी सुरक्षित रहेंगी बेटियां।

No more articles