इन दिनों सोशल मीडिया पर देश की राजधानी दिल्ली का एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक कूड़े बीनने वाले का इंटरव्यू लिया गया है। वीडियो में कूड़े बीनने वाले का इंटरव्यू आपको सोचने पर मजबूर कर देगा।

बता दें, इस वीडियो में जो कूड़े बीनने वाला है वह बी.कॉम पास है। वही सिर्फ बी.कॉम पास ही नहीं बल्कि उसने 14 साल नौकरी भी की है। लेकिन फिलहाल वह देश की सेवा करते हुए अपना पेट पाल रहा है। अब आप ये सोच रहे होंगे कि एक पढ़ा-लिखा इंसान भला कूड़ा क्यों बीन रहा है और ऐसा करके वह देश की सेवा कैसे कर रहा है। तो आपको बता दें, वह कूड़ा इकट्ठा करता है और उसी से अपना पालन पोषण भी करता है।

वीडियो में जब उससे पूछा जाता है कि आप इतने पढ़े-लिखे होने के बावजूद ऐसा क्यों कर रहे हैं, तो वह कहता है कि वह यह काम करके अपना पेट पाल रहा है। आपको यह जान कर बड़ी हैरानी होगी कि यह शख्स अंग्रेजी भी अच्छे से बोलता है। उसने यह भी कहा कि वह 14 सालों तक उसने नौकरी भी की है। लेकिन, वह देश से गंदगी साफ करना चाहता था। इसलिए उसने कूड़ा बीनने का काम शुरू कर दिया। वह कहता है कि लोग सिर्फ सोचते हैं करते नहीं। इसलिए उसने ऐसा किया।

No more articles