सूरत शहर का एक ऐसा स्थान हैं, जहां हैं भुतहा बीच। सूरत शहर से बीस किलोमीटर दूर दक्षिण पश्चिम की ओर जाने पर डुमस बीच दिखता है।  अरब सागर के तट से यह बिल्कुल सटा हुआ हैं। वास्तव में यह बीच काफी खूबसूरत हैं, यहाँ ठंडी ठंडी हवाएँ चलती हैं। यह बीच कॉलेज के लड़कों लड़कियों के लिए घूमने का पसंदीदा जगह बन चुका हैं।यह अब सूरत के लोगों का पसंदीदा बीच बन गया हैं। लेकिन सबसे बड़ी बात इसके पीछे यह हैं की इस जगह को इंटरनेट पर देखने पर यह कुछ अलग ही कहानी ब्यान करता हैं।

इंटरनेट पर इस बीच को भुतहा दिखाया जा रहा हैं। कुछ रिपोर्ट में तो यह भी दावा किया गया है कि रात में जाने वाले वापिस नहीं आते। डुमस बीच पर दुकान लगाने वालों और स्थानीय निवासियों ने इंटरनेट  पर इस बीच से संबधित इस कहानी को खारिज कर दिया हैं।हालांकि इस कहानी का एक दूसरा पहलू भी है, शाम के समय पर इस बीच पर कोई नहीं रहता। इसकी वजह कोई भूत नहीं बल्कि बिजली का ना होना है।

No more articles