जिनके सीने में फौलाद का दिल और इरादे मजबूत हों तो वे किसी भी तरह के डर से नहीं डरते बल्कि उससे आगे बढ़कर नामुमकिन को मुमकिन बनाने का हौसला रखते हैं। इस बात का अंदाज़ा आप इस वीडियो से ही लगा सकते हैं जिसमें एक टूटे हुए पुल को दो बाइकर्स ने स्टंट लोकेशन में तब्दील कर दिया। यह वीडियो अमेरिका के नॉर्थ कैरोलाइन इलाके की है। जहां दो बाइकर्स इस टूटे पल के हिस्से पर खतरनाक स्टंट करते नज़र आरहे हैं। सोशल मीडिया पर डालने के कुछ समय बाद ही यह वीडियो वायरल भी हो गया है।

इस वीडियो को कोल्ट होवेल के फेसबुक अकाउंट से शेयर किया गया था। इनका दावा है कि पुल के टूटे हुए दो हिस्सों के बीच की दूरी लगभग 72 फुट की है। इस वीडियो को 30 मई को अपलोड किया गया था। वीडियो को 2,88,000 लोगों ने देख लिया है। इस वीडियो को 4 हजार से ज्यादा लोगों ने शेयर किया है।

No more articles