हमारे देश में जितने धर्म हैं उनके उतने ही अलग अलग त्योहार और मनयताएं भी हैं। लेकिन कभी कभी ये ट्रेडिशन जानलेवा भी साबित हो जाते हैं और ऐसा ही हुआ सिख समुदाय की एक पर्व में जब गटका नाम का एक स्टंट ग़लत हो गया और एक शख्स की हालत हो गयी गंभीर। नारियल तोड़ने के इस स्टंट में सिख लड़ाके ने ग़लती से नारियल के ऊपर हथौड़ा मारने की बजाय लेटे हुए शख्स के सर पर दे मारा। जानिए क्या है पूरा मामला।

आपको बता दें कि सिख समुदाय में गटका एक तरह की शस्त्र विद्या है।  ये सिख मार्शल आर्ट है जिसका प्रदर्शन इस समुदाय के लोग अपने किसी पर्व या जुलूस के दौरान सड़कों पर करते हैं। ये बेहद खतरनाक आर्ट भी है क्योंकि इसके कई दांव पेच आंखों पर पट्टी बांध कर अंदाज़े से लगाए जाते हैं। इसमें सिख योद्धा भारी हथौड़े, भालों और कृपाण से लड़ाकू प्रशिक्षण या प्रदार्शन के दौरान एक दूसरे पर वार और बचाव करते हैं।

अगली स्लाइड में देखिये वीडियो

 

 

1 2
No more articles