हर कोई खुद को हादसों से बचाने की दुआ मांगता है। लेकिन कभी कभी एक हादसा भी वरदान साबित हो जाता है और ऐसा ही कुछ हुआ है फ्लोरिडा में रहने वाली एक 70 वर्षीय महिला के साथ जब वह अपने ही घर में गिर पड़ी और गिरने के बाद अचानक चमत्कार हुआ और उनकी 20 साल से ज्यादा समय से गायब आंखों की रोशनी लौट आई।

अन फ्रांको नाम की यह बुजुर्ग महिला साल 1993 में एक कार दुर्घटना में अपनी आंखों की रोशनी खो चुकी थी। लगभग 20 साल से यह महिला आँखों की रोशनी के बिना ही जी रही थी। लेकिन 20 साल बाद इनके साथ एक और हादसा हुआ जो इनके लिए वरदान साबित हुआ। दरअसल जैसे ही महिला गिरि, उनकी आंखों की रोशनी वापस आ गई। हालांकि, अभी डॉक्टर यह जानने की कोशिश कर रहे हैं कि आखिर यह हुआ कैसे। सूत्रों के अनुसार अन फ्रांको उस समय अपने लिविंग रूम में थी और दरवाजे की ओर जा रही थी। अचानक उनका पैर फिसल गया जिससे उनके सिर में पीछे की ओर चोट लगी थी।’

यह घटना अगस्त 2015 की है। उसके बाद वे चलने-फिरने में अक्षम थीं। उनका कुछ सप्ताह पहले ही ऑपरेशन हुआ है। उनकी गर्दन का चार घंटे लंबा ऑपरेशन चला। जब वे बेहोशी की दवा के असर से बाहर आईं तो उन्होंने पाया कि उनकी आंखों की रोशनी वापस लौट आई है। हालांकि, उन्हें पहली बार तो पता ही नहीं लगा कि उनकी आंखों की रोशनी लौट आई है। अन फ्रांको ने बताया कि उस समय मैं हैरान रह गयी जब अस्पताल की खिड़की से बाहर का नजारा साफ दिखाई दे रहा था। उनका ऑपरेशन करने वाले न्यूरोसर्जन डॉ. जॉन अफशर का कहना है कि उन्हें पता ही नही था कि कि उनकी रोशनी प्रभावित होगी। ये किसी चमत्कार से कम नही है।

No more articles