किन्नरों को समाज में हमेशा से ही एक बुरी नज़र से देखा जाता रहा है। हालांकि आज के समय ने सभी देशों की सरकार ने किन्नरों के अधिकारों पर गौर करते हुए उन्हें समाज में एक नयी पहचान दिलाई है। भारत में रेलवे में किन्नरों के लिए थर्ड जेंडर का विकल्प करा दिया तो पाकिस्तान में अब किन्नरों की शादी पर विचार विमर्श हो रहा है। पाकिस्तान में 50 धार्मिक विद्वानों ने किन्नरों की शादी के पक्ष में फतवा जारी किया है। उन्होंने इन शादियों को कानूनी रूप से मान्य बताया है। ये विद्वान इत्तेहाद-ए-उम्मत से ताल्लुक रखते हैं।

1 2
No more articles