देश आज ना जाने कहाँ से कहाँ पहुंचा गया है। महिलाएं आज हर जगह हर क्षेत्र में पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम कर रही हैं। लेकिन एक जगह ऐसी भी है जहां आज भी महिलाओं के साथ जानवरों जैसा सुलूक कोइया जाता है। दक़ियानूसी प्रथाओं के नाम पर उनको मारा जाता है। सोशल मीडिया पर इनदिनों एक इंसानियत को शर्मसार करने वाला वीडियो वायरल हुआ है जिसे देखकर एक बार फिर पुलिस की कार्य प्रणाली पर सवाल उठने शुरू हो गए हैं।

यह वीडियो असम के नागांव का है जहां चोरी के आरोप में महिला की सरेआम डंडो से पिटाई की जाती है। पिटाई के दौरान  महिला बेहोश होकर जमीन पर गिर जाती है। हैरानी वाली बात यह है कि इस घटना के समय वहां पर कई लोग मौजूद थे लेकिन कोई भी मदद के लिए आगे नहीं आया। सवाल अब यह उठता है कि इन लोगों को कानून को हाथ में लेने की इजाजत किसने दी?

 

No more articles