नदी में नहाना जितना रोमांचकारी और आनंददायी होता है उतना ही जोखिम भरा होता है। लेकिन जो रोमांच से प्यार करते हैं उन्हें अंजाम की कोई परवाह नहीं होती। यमुना नदी में दिल्ली की ओर से खूब पानी पिछले लगभग डेढ़ माह से आ रहा है। इस पानी ने नदी का जलस्तर ऊपर कर दिया है। यह पानी जहां यमुना नदी के घाटों पर स्नान के लिए खूब पसंद किया जा रहा है। नदी के घाटों पर पूरे दिन स्नान करने वालों की भीड़ जुटी नजर आ रही है।

आगरा में इस पुल पर कई युवा पानी से करीब 40 फीट ऊंची रेलिंग पर चढ़ कर यमुना नदी में मौत की छलांग लगाते नजर आते हैं। यह युवा कई- कई बार नदी में एक-एक करके कूदते हैं। इसकी यह छलांग इनकी जान को जोखिम में भी डाल सकती है। इधर इनकी यह खतरनाक छलांग को देखने को कई बार पुल पर से होकर गुजर रहे राहगीर भी यहां पर रुक जाते हैं। इस पुल के एक ओर जहां रामबाग चौराहे पर एत्माद्दौला पुलिस के कर्मी मौजूद रहते हैं। वहीं वाटर वर्क्स पर भी पुलिस कर्मी तैनात रहते हैं। मगर कोई भी इस खतरनाक खेल को रोकने की जहमत नहीं उठाता है।

No more articles