जापान के एक चिड़ियाघर में 57 बंदरों को घातक इंजेक्शन देकर मौत के घाट उतार दिया गया है। अधिकारियों ने बताया कि पूर्वी टोक्यो के फुतुसू शहर में टाकागोयामा नेचर चिड़ियाघर में ‘स्नो मंकी’ प्रजाति के बंदरों को मारा गया। इन बंदरों को सिर्फ इस कारण से मार दिया गया क्योंकि जापानियों को इन बंदरों की प्रजाति से दिक्कत थी। दरअसल ज़ू में एक तिहाई बंदर ऐसे पाए गए जिनका जन्म मकैक बंदरों से क्रॉस ब्रीडिंग की वजह से हुआ था। बता दें,  मकैक बंदर आमतौर पर भारत में पाए जाते हैं। जापान में मकैक बंदरों पर बैन लगा हुआ है।

चिड़ियाघर में कुल 164 बंदर थे जिन्हें शुद्ध जापानी मकैक माना जाता है। लेकिन इनमें से कुछ बंदर वहां से भाग गए और उन्होंने बाहर के जंगली बंदरों के साथ ब्रीड कर लिया। यही वजह थी कि इन बंदरों को मारना पड़ा।

 

1 2
No more articles