पेट दर्द से परेशान था आदमी, ऑपरेशन हुआ तो ऐसी चीज़ सामने आई जिसने डॉक्टर के भी होश उड़ क्योंकि शायद ये पहली बार है जब किसी आदमी के पेट के अंदर से ऐसी चीज बाहर आई है जिसका अनुमान डॉक्टर को भी नहीं था।

गुजरात के वलसाड में रहने वाले 49 साल के महेशभाई राशिभाई पटेल को पिछले कुछ दिनों से पेट में दर्द हो रहा था। उसे लगा कि ये नॉर्मल दर्द है लेकिन उसे इस बात का अंदाजा भी नहीं था कि उसने पेट में कुछ ऐसा पाल रखा है।

अचानक असहनीय दर्द के चलते पास के अस्पताल में पहुंचे महेशभाई को जब डॉक्टरों ने एक चौंकाने वाली खबर दी उसके होश उड़ गए। दरअसल पिछले दिनों तक वो आराम से जी रहा था लेकिन इतनी तकलीफ उसे अचानक ही हुई थी। चलिए जानते हैं माजरा क्या है।

डॉक्टरों ने जब उसका टेस्ट किया तो पता चला कि उसके पेट में एक बड़ा सा स्टोन है। डॉक्टर्स का कहना था इंडिया में लोगों के शरीर में स्टोन मिलना आम बात है, लेकिन इतना बड़ा स्टोन मिलना हैरान करने वाली बात है। आपको भी जानकर हैरानी होगी कि स्टोन का वजन कितना था।
डॉक्टरों ने बताया कि ठीक से यूरीन नहीं होना और यूरीन में कैल्सियम की मात्रा ज्यादा हो जाने से इंसान की बॉडी में स्टोन हो जाता है। महेशभाई का ऑपरेशन करने वाले डॉ. धीरूभाई सी पटेल ने बताया कि ‘उस स्टोन को निकालने में हमें डेढ़ घंटे लग गए हमने अपनी लाइफ में इतना बड़ा स्टोन नहीं देखा था’..
दरअसल उसके पेट में डेढ़ किलो का स्टोन था। डॉक्टरों का कहना था कि आमतौर पर यूरीन ब्लैडर में होने वाले स्टोन का साइज 1से 3 सेंटीमीटर होते हैं। लेकिन यह सामान्य से बहुत बड़ा था। फिलहाल महेशभाई को अब दर्द से राहत है और वो जल्द से जल्द से रिकवरी करने की कोशिश कर रहे हैं।

No more articles