भारत में ये मान्यता काफी समय से चली आ रही है की आपको अगर अच्छा पति चाहिए तो आपको 16 सोमवार या व्रत करने चाहिए जिससे आपको अच्छे वर की प्राप्ति होती है लेकिन सोचिए अगर अच्छे पति के लिए लड़की को गंजी होना पड़े तो…
हो गए ना आप भी हैरानआम तौर पर देखा जाता है कि लड़कियां अच्छे वर की कामना के लिए तरह-तरह के पूजा-पाठ और व्रत करती हैं। लेकिन, साउथ अफ्रीका के ईथोपिया और सोमालिया के बीचोबीच बसी बस्ती में रहने वाले बोराना जनजाति की युवतियां इसके लिए कुछ अनोखा तरीका अपनाती हैं।
यहां की लड़कियों को उनकी शादी के बाद ही ठीक से बाल बढ़ाने और उसे संवारने का मौका दिया जाता है। सिर्फ इतना ही नहीं यहां के लोग फोटो खिंचवाना भी अच्छा नहीं मानते। इन लोगों का मानना हैं कि ऐसा करने से शरीर में खून की कमी हो जाती है। बोराना जनजाति की लड़कियां अच्छे वर को पाने के लिए शादी होने से पहले तक सिर का एक बड़ा हिस्सा मुंडवा कर रखती हैं। इस जनजाती के लोगों का मानना है कि इस तरह सिर का बढ़ा हिस्सा मुंडवाने से लड़कियों को अच्छे वर प्राप्त होते हैं।

आज के दौर में जब लोग आधुनिकता और शिक्षा की ओर बढ़ रहे हैं तो ऐसे में इस जनजाति की मान्यताएं किसी को भी चौकाने के लिए काफी है।

No more articles