जानकारी के अनुसार मंगलवार को सीतामऊ रोड पर स्थित गांव बिलांत्री के श्मशान घाट में यह घटना हुई। इससे लोगों में भगदड़ मच गई और वे खुद को बचाने के लिए अर्थी को वहीं छोड़कर भागे।  मधुमक्खियों ने 50 से ज्यादा लोगों को निशाना बनाया। पीडि़त लोगों को उपचार के लिए पहले सीतामऊ अस्पताल लाया गया। वहां से चार लोगों को जिला अस्पताल रैफर कर दिया गया।

मधुमक्खियों ने 50 से ज्यादा लोगों को डंक से घायल कर दिया। इसके बाद एंबुलेंस के जरिए लोगों को प्राथमिक उपचार के लिए अस्ताल लाया गया। इनमें से सुरेंद्र, मनोहरलाल, कारूलाल और कन्हैयालाल को जिला अस्पताल रैफर किया गया है।

1 2
No more articles