वो दोनों घर में अकेली थी, दरवाज़ा खुला था और वो हैवान घर में दाखिल हो गया , इंदौर में दो बहनों ने साहस का परिचय देते हुए एक नशेड़ी बदमाश को सबक सिखाया। शुक्रवार दोपहर जब दोनों बहनें घर पर थीं तो बदमाश दीवार तोड़कर अंदर घुस गया। वह लूटपाट की नीयत से पहुंचा था। उसने चाकू की नोक पर दोनों बहनों से 500 रुपए मांगे। जब इनकार किया तो उसने दोनों पर चाकू से हमला कर दिया। घायल होने के बावजूद दोनों बहनों ने हिम्मत नहीं हारी और वह नशेड़ी से भिड़ गईं। पुलिस के आने तक वह बदमाश से संघर्ष करती रहीं।मौके पर पहुंची पुलिस ने बलराम को हिरासत में ले लिया। रहवासियों का आरोप है कि बलराम नशेड़ी है। वह नशे के लिए राहगीरों के साथ लूटपाट करता है।

परदेशीपुरा में रहने वाली वर्षा 12वीं और शिवानी 10वीं की छात्रा है। दोनों को घायल हालत में एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। उन्होंने बताया दोपहर में माता-पिता काम पर गए थे। इसी दौरान कॉलोनी में ही रहने वाला बदमाश बलराम घर के पीछे की दीवार तोड़कर अंदर आ गया। उसने आते ही चाकू दिखाकर शराब पीने के लिए 500 रुपए मांगे। जब इनकार किया तो वह चाकू मारने के लिए दौड़ा।

हमारी उससे झूमाझटकी होने लगी। इस बीच उसने शिवानी को गले और हाथ में, जबकि वर्षा को मुंह और अन्य जगह चाकू मारा। दोनों लहूलुहान हो गईं। इसके बावजूद उन्होंने हिम्मत नहीं हारी और बलराम से भिड़ते हुए 15 मिनट तक संघर्ष करती रहीं। चीख-पुकार सुन पड़ोसी मदद के लिए पहुंचे। उन्होंने बलराम को पकड़कर पुलिस को सूचना दी और दोनों बहनों को अस्पताल पहुंचाया।

No more articles