कहते हैं जीवित रहते हुए तो सब साथ देते हैं लेकिन मरने के बाद जो साथ दे वो ही सच्चा साथी होता है। जी हां कुछ यही बयां कर रहा है ये वीडियो जिसमे एक नेवला अपनी प्रवर्ती से विपरीत एक मरे हुए बछड़े को दफन कर रहा है।

कुछ दिनों एक वीडियो वायरल हो रहा था जिसमें एक कुत्ता अपने मरे हुए साथी को दफन कर रहा था। वैसे ही ये वीडियो अाजकल खूब वायरल हो रहा है जिसमें एक नेवला गाय के बछड़े को दफन करता हुआ दिख रहा है। वीडियो देखकर कई लोगों को अपनी आंखों पर विश्वास ही नहीं हो रहा है।

इन जानवरों की कोई जुबान नहीं होती लेकिन उनके अंदर भी समझ होती है। और ये कहना बिलकुल भी गलत नहीं होगा कि जानवरों का दिल इंसानी दिल से कहीं ज्यादा बड़ा होता है। दरअसल इसके पीछे एक कहानी है। अमेरिका के किसी हॉस्पिटल के रिसर्चर अपनी प्रेक्टिकल के लिए गाय के बछड़े की डेड बॉडी को लाए थे। वहां के आस पास के इलाके में उन्होंने इस मरे हुए बछड़े को छोड़ दिया ताकि वो देख सकें कि इस बछड़े को कितने दूसरे जानवर खा सकते हैं।

लेकिन कुछ समय बाद वहां कोई जानवर नहीं था बल्कि उनके द्वारा लगाए गए कैमरे में नेवले का एक सीसीटीवी फुटेज रिकॉर्ड हुआ था। इस वीडियो को अब तक कई लोग देख चुके हैं।तो आप भी देखिये ये दिल छु लेने वाला वीडियो

No more articles