इस बच्चे की नही है आंखें

इस बच्चे की नही है आंखें लेकिन रोने पर निकलते है आंसू, आज हम आपको एक ऐसे बच्चे के बारे में बताने जा रहे है जिसके आंख नही है लेकिन फिर भी उसके आंसू निकलते है। ब्यावर शहर में एक महिला ने बिना आंखों वाले बच्चे को जन्म दिया। नवजात के आंखें नहीं हैं, लेकिन जब यह रोता है तो आंखों वाले स्थान से आंसू निकलते हैं।

चिकित्सकों का कहना है कि ऐसा एक करोड़ में से कोई एक बच्चा एनोप्थेल्मोस नाम की बीमारी से ग्रस्त होता है, इसे एनोप्थेल्मोस बीमारी कहते हैं। उन्होंने बताया कि बच्चे में आंसू वाली ग्रंथी तो विकसित हो गई, लेकिन आंख वाली कोशिका विकसित नहीं हुई, बच्चा स्वस्थ है। बच्चे का वजन 3.6 किलो है।

1 2
No more articles