मिलिए भारत की पहली महिला मैकेनिक से ,  महिलाएं किसी भी काम में अब पुरुषों से पीछे नहीं है। शांति देवी इसका एक बड़ा उदाहरण हैं। वह आज एक महिला मैकेनिक के रूप में जानी जा रही हैं। 50 साल की उम्र में वह दिल्‍ली स्‍थिति ट्रांसपोर्ट नगर डिपो में काम कर रही हैं। यहां पर ट्रकों में किसी भी तरह की खराबी होती है उसे ठीक करती हैं।

इतना ही नहीं ट्रक के बड़े-बड़े पहिओं की रिपेयरिंग में वह किसी की मदद भी नहीं लेती हैं। अपने हिस्‍से का काम वह खुद ही करती हैं। सबसे खास बात तो यह है कि वह इस उम्र में लगातार 12 घंटे काम करती हैं। इतना ही नहीं इसके साथ ही वह एक चाय की दुकान भी चलाती हैं। शांति देवी को देश की एक मात्र महिला मैकेनिक के रूप में काम करते हुए अब तक कई बड़े नेता इनकी तारीफ कर चुके हैं। सोशल मीडिया पर भी इनकी चर्चा होने लगी है।

1 2
No more articles