भारत में दाखिल होने की फ़िराक में हैं दो पाकिस्तानी नावें

प्राथमिक जानकारी के आधार पर ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि इस नौका पर सवार लोग पाकिस्तानी मछुआरे हैं।भारतीय सेना ने कुछ दिन पहले ही नियंत्रण रेखा के पार सर्जिकल स्ट्राइक की थी, जिसके बाद से पडोसी देश से लगने वाली मैदानी और समुद्री सीमा को हाई अलर्ट पर रखा गया है।

इससे पहले शुक्रवार को, तटरक्षक बल ने कहा था कि नियंत्रण रेखा के पार आतंकी ठिकानों पर भारत के लक्षित हमलों के मद्देनजर गुजरात तट से लगने वाले संवेदनशील इलाकों को खाली करवा लिया गया है और निगरानी बढा दी गई है।तटरक्षक बल ने मछुआरों और अन्य लोगों को अधिक सतर्कता बरतने और समुद्र या तट से निकट के इलाकों में किसी भी तरह की असामान्य गतिविधि की खबर देने को कहा है।

1 2
No more articles