ऐसा मना जाता है की मनी प्लांट घर में लगाने से घर में कभी पैसों की कमी नही होती और इसको लगाने से घर में सुख, समृद्धि और शांति आएगी। मगर क्या आपको पता है कि मनी प्लांट को समृद्धि से जोड़ने के पीछे की कहानी क्या है? नही तो चलिए आज हम बताते हैं आपको।

मनी प्लांट से जुड़ी एक प्रचलित कहानी है। ताइवान में एक गरीब किसान था। मेहनत के बावजूद उसकी तरक्की नहीं हो रही थी। इसलिए वो उदास रहने लगा। एक दिन उसे खेत में एक पौधा मिला, जो दिखने में थोड़ा अलग था। किसान उस पौधे को उठाकर घर ले गया और घर के बाहर मिट्टी में रोप दिया। उसने देखा कि पौधा बहुत लचीला है और बिना ज्यादा देखभाल के भी अपने आप बढ़ता जा रहा है। पौधा, जिस तरह से बिना किसी सहायता के अपने आप ही बढ़ रहा था, किसान को इससे प्रेरणा मिली। पौधे के इस विकास ने उसके दिमाग में एक सकारात्मक ऊर्जा भर दी। किसान ने फैसला लिया कि वो पौधे जैसा ही अपने व्यक्तित्व में लचीलापन लाएगा और अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहेगा।

वो बिना किसी की परवाह किए आगे बढ़ता रहेगा। जल्द ही उस पेड़ में फूल आ गए, तब तक किसान भी अपनी मेहनत से एक सफल व्यवसायी बन चुका था। लोगों ने किसान की सफलता का राज उसके घर के बाहर लगे हरे-भरे पौधे को मान लिया और इस तरह धीरे-धीरे लोगों ने इस पौधे को समृद्धि से जोड़कर, उसका नाम मनी प्लांट रख दिया। इस कहानी के अलावा भी कई मान्यताएं हैं, जिनके अलग-अलग आधार हैं. फेंगशुई के अनुसार, ये पौधा आसपास की हवा को शुद्ध बनाता है। ये रेडिएशन का प्रभाव कम करता है और ऑक्सीजन छोड़ता है। तो देखा आपने किस तरह ये पौधा एक आम पौधा से एक खास पौधा बन गया।

No more articles