लगता है भाजपा के नेता रोज कोई ना कोई विवाद उत्पन्न करने की कसम खा रखे हैं। उत्तर प्रदेश कैडर के पार्टी उपाध्यक्ष दयाशंकर सिंह का विवाद अभी पूरी तरह थमा भी नहीं है कि भाजपा की नेता निर्मल बैरागी ने बलात्कार पर एक विवादस्पद बयान दे दिया है। उन्होंने कहा है कि संसार के सृजन से ही बलात्कार होते रहे हैं। उनके इस बयान पर अब विवाद शुरू हो गया है।

ध्यान रहे कि यह भाजपा के उस इकाई की प्रमुख हैं जिसमें उन्हें महिला के अधिकारों की रक्षा करनी है। हरियाणा में पिछले दिनों हुए गैंगरेप पीड़िता से दोबारा हुए दुष्कर्म पर आज वो अपनी बात रख रही थी। उन्होंने कहा, हमारी सरकार अपना काम कर रही है। दुष्कर्म करने वालों को ढुढ़ने में और उन्हें सजा दिलाने में थोड़ा वक्त लगता है।

No more articles