जेल जाना किसे अच्छा लगता है। जेल जाने वाले को लोग अजीब तरीके से देखते हैं, लेकिन हमारे देश में एक ऐसा आपराधिक गैंग भी है जो जेल जाने में अपनी शान समझता है। जी हां यहाँ शादी के पहले जेल जाना जरुरी है। इन का जेल जाना सामाजिक शान का सवाल है।

इसे भी पढ़िए- शादी के लिए जरूरी है यहां रेप का होना! जानिए क्यों

दरअसल, गुजरात समेत छत्तीहसगढ़ और मध्यजप्रदेश के सक्रिय छारा गैंग के लोग जेल जाने को अपनी आन से जोड़ते हैं। लोगों के साथ ठगी करने वाले इस गैंग का खुलासा होने पर कई हैरान कर देने वाली बात पता चली हैं। बताया जाता है कि जब तक लोगों को ठगने वाले इस गैंग का युवा ठगी में निपुण नहीं हो जाता, तब तक उसकी शादी नहीं होती। ठगने में युवक को अपनी दक्षता साबित करने के लिए जेल जाना पड़ता है। ऐसे अपराध को अंजाम देना उसका और उसके समुदाय का पारंपरिक पेशा है।

इसे भी पढ़िए- इस देश में शादी से पहले लड़कियों को दूसरे मर्द से संबंध बनाने की परंपरा

गुजरात के गांव कुबेरनगर-नवखोली थाना सरदारनगर में उसी के समुदाय के लोग रहते हैं और वर्षो से ठगी करने का पुश्तैनी पेशा करते आ रहे हैं। उसके गांव में हर घर का एक आपराधिक रिकॉर्ड है। अन्तर्राजीय गैंग के सरगना ने बताया कि उसके समुदाय में सब लोग बहुत मिलजुल कर और एकजुट होकर रहते हैं। गैंग के लोग मिलकर पूरे देश में जगह-जगह अपराध करते हैं। इसके लिए उसके गांव में कम्युनिटी ट्रेनिंग जैसा कार्यक्रम चलाया जाता है।

No more articles