शादियों के मौके पर घर में हजारों काम होते है। जिसके चलते थकान की वजह से लोगों का बीमार पड़ना जायज़ है। लेकिन एक शादी में दुल्हन सहित 100 से भी ज़्यादा लोगों की अचानक हालत खराब हो गयी। हालात इतने बिगड़ गए कि सभी को अस्पताल ले जाना पड़ा। अब अगर आप समझ रहे हैं कि खाने की वजह से लोग बीमार पड़े हैं तो आपको बता दें कि लोगों के बीमार पड़ने की असली वजह थी शादी में सजावट की लाइटें। दरअसल यहां पर सजावट के लिए जो हैलोजन और हीलियम लाइट्स लगी हुई थीं जिनकी वजह से लोगों को भयानक एलर्जी हो गई।

बेहद चौंकाने वाली इस घटना के बारे में डेकोरेटर का कहना है कि पांच साल के अपने बिज़नेस में उन्होंने कभी ऐसा कुछ नहीं देखा। स्थानीय पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है। शुक्रवार रात करीब 02:30 बजे तक अकरम कादर सैयद और सबिया मुनीरखान पठान की मेहंदी का कार्यक्रम था। सबिया जब शनिवार सुबह सोकर उठीं तो उन्होंने देखा कि उनकी आंख में बेहद जलन हो रही है।

1 2 3
No more articles