हौसला

वो बताती हैं कि जब उन्होंने देखा कि महिलाएं दुकानों पर अंडरगारमेंट्स खरीदते हुए शर्माती हैं और खुलकर बात नहीं कर पाती ऐसे में उन्होंने सोचा क्यों न महिलाओं के लिए ऑनलाइन खरीदारी की व्यवस्था की जाए। उनका कंपनी बनाने का आइडिया काम आया। आज उनकी कंपनी हर मिनट में एक अंडरगारमेंट बेच रही है।
वो बताती हैं कि उनकी कंपनी का टार्गेट महिलाओं को सही साइज का अच्छा अंडरगारमेंट उपलब्ध कराना है। उनकी कंपनी जिवामे में 5 हजार लॉन्जरी स्टाइल, 50 ब्रांड और 100 साइज उपलब्ध हैं।

कंपनी ट्राई एट होम, फिट कंसल्टेंट और बेंगलूरु में फिटिंग लाउंज जैसी सुविधाएं भी देती है। रिचा ने जिवामे की शुरुआत 35 लाख रुपये में की। आज कई निवेशक उनकी कंपनी में निवेश भी कर रहे हैं जिनमें टाटा, यूनीलेजर वेंचर्स, जोडियस टेक्नोलॉजी फंड और खजानाह नेशनल बेरहद भी शामिल हैं। आज कंपनी के टर्नओवर की बात की जाए तो यह 270 करोड़ से ऊपर जा चुका है। रिया कर के इस जज़्बे को हम सलाम करते हैं।

1 2
No more articles