तीन बच्चों की मां पर चढ़ा किन्नर के प्यार का भूत, रचाई शादी

1440078070-713

झारखंड में एक किन्नर ने तीन बच्चों की मां से शादी रचाई। अलबर्ट एक्का जारी प्रखंड स्थित बितरी गांव के किन्नर विजय एक्का (28 ) का जशपुर जिला के छोटा करौंजा गांव की प्रेमलता तिग्गा (35 ) से छह महीने से प्रेम प्रसंग था।

दोनों एक-दूसरे के बिना रहने को तैयार नहीं थे, इस कारण सोमवार को बितरी गांव में ग्रामसभा कर दोनों की शादी करायी गयी। ग्राम प्रधान बिमला चरण भगत ने आदिवासी रीति-रिवाज के साथ दोनों की शादी की रस्म अदा की।

मौके पर गांव के सैकड़ों लोग थे, शादी की संपूर्ण धर्मविधि पंच सचिव आनंद उरांव, तिबरूस तिग्गा, जेबियर तिर्की, क्लादियुस तिग्गा, निहीनियस केरकेट्टा, पात्रिक एक्का, उपमुखिया पावल लकड़ा की देखरेख में हुई। किन्नर विजय एक्का खेतीबाड़ी करता है।

1 2 3
No more articles