खाई आइस्क्रीम, मुंह में घुस गया सांप, अगर आप आइसक्रीम खरीदने जा रहे हैं तो पहले यह खबर पढ़ लें। कहीं आपके साथ भी वो न हो जाए, जो इस दंपति के साथ हुआ। घटना चंडीगढ़ की है। सैक्टर-27 निवासी माया गार्डन के सेल्स मैनेजर द्वारा वेरका आइसक्रीम में सांप का बच्चा निकलने के आरोपों की जांच स्वास्थ्य विभाग करेगा। जबकि, पुलिस ने डी.डी.आर. दर्ज कर अपने विभाग का मामला नहीं बताकर पल्ला झाड़ लिया है। पीड़ित दंपति को मंगलवार शाम एम.एस.एच.-16 अस्पताल से छुट्टी मिल चुकी है। जबकि, वेरका के आलाधिकारियों ने आरोप नकारकर दावा किया है कि ऐसा संभव ही नहीं। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक मामले से जुड़े तथ्यों व सैंपल की जांच की जाएगी।

खाई आइस्क्रीम, मुंह में घुस गया सांप

पीड़ित व्यक्ति का नाम राजीव सहगल बताया जा रहा है। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई और आइसक्रीम कंपनी के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया। पुलिस को दी शिकायत में राजीव ने बताया कि उन्होंने शनिवार रात को घर के पास से तीन आइसक्रीम खरीदे। चखने के बाद उनकी पत्नी कुमकुम सहगल ने कहा कि आइसक्रीम का स्वाद कुछ खट्टा सा आ रहा है। जिसके बाद राजेश ने भी आइसक्रीम खा कर देखी तो उनकी जीभ में जलन होने लगी।

इसे भी पढ़िए- बाप रे बाप, यहां सेक्स पावर बढ़ाने के लिए महिलाएं पीती हैं जहरीले सांपों का खून

उनके मुंह में आइसक्रीम के साथ वो सपोला भी जा चुका था। जिसके बाद उन्होंने मुंह से तुरंत सपोले को उगला और एक बोतल में बंद कर लिया। ध्यान से देखा तो पता चला कि यह तो सांप का बच्चा है। जिसके बाद दोनों सेक्टर 16 अस्पताल दौड़े और डाक्टरों को पूरी बात बताई। जिस पर डाक्टरों ने उनका चैक अप किया। डाक्टरों ने दोनों को 24 घंटे के लिए अस्पताल में निगरानी पर अस्पताल में ही भर्ती कर लिया।

No more articles