पिता ने रात में बेटी को ऐसी हालत में देखा तो उसका मन डोल गया और…. , गाजियाबाद के भोजपुर थाना क्षेत्र में शराबी पिता की शर्मनाक करतूत सामने आई है। यहां कलयुगी पिता ने अपनी पुत्री के साथ सोते समय दुष्कर्म की कोशिश की। विरोध करने पर आरोपी ने पुत्री को जान से मारने की धमकी तक दे दी। घटना शनिवार रात की है। इस मामले में पत्नी ने पति के खिलाफ दुष्कर्म के प्रयास की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने देर शाम आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

किसी तरह अपनी जान बचाकर बेटी ने खुद को कमरे में बंद कर लिया। छह घंटे तक पीड़िता डरी सहमी कमरे में ही बंद रही। सुबह को पीड़िता ने पिता की इस करतूत की सूचना अपनी मां को दी। यह सुनते ही मां के पैरों तले जमीन खिसक गई। आनन-फानन में मां अपने घर पहुंची और बेटी की हालत देखकर पुलिस को इसकी सूचना दी। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने आरोपी पिता को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

भोजपुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला शनिवार को अपनी बीमार बहन को देखने के लिए मुरादाबाद गई थी। रात को उसे वहीं रुकना पड़ गया। घर पर महिला का पति अपनी 15 वर्षीय बेटी के साथ था। देर रात को आरोपी ने पहले शराब पी। इसके बाद सोते वक्त उसने अपनी बेटी से दुष्कर्म करने की कोशिश की। पहले तो बेटी कुछ समझ नहीं सकी, लेकिन जब उसे अपने पिता की गलत भावनाओं का अहसास हुआ तो उसने पिता की हरकत का विरोध किया। इस पर पिता ने बेटी को जान से मारने की धमकी भी दी।

No more articles