लोगों को लगा कि दोनों भी भूकंप के झटकों से डरकर बालकनी से कूदी हैं। कुछ ही देर में इस फ्लैट के अंदर से महिला के चीखने-चिल्लाने की आवाजें आने लगीं। आसपास रहने वाले लोग जब इस फ्लैट के बाहर पहुंचे तो उन्होंने देखा कि एक शख्स फ्लैट के अंदर महिला को बुरी तरह से पीट रहा है। महिला बार-बार उसके चंगुल से छूटकर दरवाजा खोलकर बाहर भागने की कोशिश कर रही थी, लेकिन वह शख्स हर बार उसे अंदर की तरफ खींच लेता था। लोगों ने पुलिस को कॉल कर दी।

पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने फ्लैट के अंदर से पीड़ित महिला और उसकी पिटाई करने वाले शख्स को हिरासत में ले लिया और उन्हें थाने ले गई। मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस को बताया कि हिरासत में लिए गए दोनों खुद को पति-पत्नी बताते थे। उन्होंने फ्लैट में कई लड़कियों को भी रखा था। दोनों मिलकर यहां देह-व्यापार का धंधा करते थे। अंधेरा होते ही लोगों का आना-जाना शुरू हो जाता था।

1 2 3
No more articles