नाबालिग लड़की पर लड़के का आ गया दिल, घर वाले नहीं माने तो लेकर उड़न छू हो गया , श्री मुक्तसर साहिब में शादी का झांसा देकर नाबालिग को घर से भगाने के आरोप में थाना लंबी पुलिस ने एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

थाना लंबी पुलिस को दिए बयान में लड़की के पिता ने बताया कि उसकी बेटी दसवीं कक्षा की परीक्षा दी है। रात को वे सभी घर में सोए थे। लेकिन सुबह के समय उसकी बेटी अपने कमरे से गायब थी। उनकी ओर से जांच करने पर पता चला कि उनकी बेटी को गांव में ही रहने वाला राजेश निवासी गांव चुबकियां तहसील राजगढ़, चुरु (राजस्थान) भगाकर ले गया है।

उनके अनुसार राजेश उनके गांव में ही बीते लंबे समय से मजदूरी करता था। जोकि अकसर ही उनके घर भी आता रहता था। थाना लंबी के एएसआई गुरजंट सिंह ने बताया कि उनकी ओर से मामला दर्ज कर लिया गया है और आरोपी की तलाश जारी है।

No more articles