इस दुनिया में शौकिन लोगों की कोई कमी नहीं है और कई सारे लोग अपने इसी शौक को पूरा करने के लिए लाखों-करोड़ो रुपए खर्च कर देते हैं। लेकिन कभी आपने ये सुना है कि एक भैंसे के लिए किसी ने 5 करोड़ खर्च किया हो। यकीनन आपने नहीं सुना होगा। लेकिन लग्जरी कार से भी महंगे इस भैंसे को देखिए। इसकी कीमत 5 करोड़ लगाई गई है, लेकिन इसकी अनोखी खूबियां जानकर आप हैरान रह जाएंगे।

lafdatv buffalo ranjha
इस भैंसे का नाम है रांझा। इसे हरियाणा से खरीदा गया था। मुर्रा नस्ल के इस भैंसे को इसका मालिक साहिब सिंह 5 करोड़ से कम दाम में बेचने को तैयार नहीं है। हाल ही में उसे भैंसे के लिए एक करोड़ 37 लाख का ऑफर दिया गया, जिसे उसने ठुकरा दिया। साहिब सिंह बताते हैं कि ये भैंसा देसी घी पीता है और 10 लीटर दूध पी जाता है। इसके शुक्राणुओं से इंजेक्शन बनाए जा सकते हैं। रोजाना दो किलो तेल से इसकी मालिश की जाती है। पांच किलो चने व सोयाबीन, पांच किलो बिनौले, पांच किलो खल इसकी खुराक में शामिल है।

साहिब सिंह सोनी बताते हैं कि इस भैंसे का एक दिन खर्च 1500 से 2000 रुपये हैं। 6 महीने बाद वे रांझा की बोली लगाएंगे। बता दें कि अभी रांझा 2 साल 7 महीने का है। बोली 4 साल की उम्र तक लगाई जाएगी। साहिब सिंह बताते हैं कि उन्होंने रांझा को शौक के तौर पर पाला है। वे इससे कोई कारोबार नहीं करना चाहते। रांझा उनके बेटे जैसा है और वे इसके साथ खूब एन्जॉय भी करते हैं।

No more articles