जिस तरह से हर चेहरा अलग होता है, ठीक उसी तरह से हर चेहरे के नैन-नक्श भी अलग होते हैं। ये तो सब जानते है कि हाथ की रेखाओं से आपका भविष्य बता सकते है लेकिन क्या आपने कभी यह सोचा है कि आपके कान की बनावट आपके अपने व्यक्तित्व का राज बता सकता है। कान की बनावट आकार-प्रकार अलग-अलग तरह के होते है। चेहरा पढ़ने वाले विशेषज्ञ Joey Yap ने कानों को 50 श्रेणियों में बांटा है। जो लोगों के व्यक्तित्व को उजागर करने में मददगार होते हैं। तो आइये कानों के आकार-प्रकार के आधार पर अपने व्यक्तित्व तथा भविष्य को जानते हैं।

इसे भी पढ़िए- अमेरिकी फौज में भर्ती के लिए चूहों ने किया आवेदन, भर्तियां चालू

जिनके कान छोटे आकार के होते हैं वे चीज़ों के बारे में सोचने-समझने खुद में रहने वाले और ज़्यादा महत्वाकांक्षी होते हैं।

अगर आपके कान का रंग चेहरे के रंग से हल्का है तो यकीनन आप प्रसिद्ध हैं। ज़रूरी नहीं कि आप धनी व्यक्ति हों। पर हां, आप प्रसिद्ध ज़रूर होंगे।

अगर आपके कान बड़े और गोलाकार हैं तो इसका मतलब है कि आप बेहद ही चालाक और समझदार हैं।

कान

अगर कान का निचला हिस्सा लंबा है तो आपकी लाइफ भी स्वस्थ और लंबी रहेगी। साथ ही इस प्रकार के कान वालों की समझने की शक्ति, दूसरों के मुकाबले ज़्यादा होती है।

अगर आपके कानों पर तिल या मस्सा है तो आप बड़े ही बुद्धिमान और अपने माता-पिता का खयाल रखने वाले व्यक्ति हैं।

बड़े कान वाले इंसान खुशमिजाज़ और ऊर्जावान होते हैं। और हां ये बातों को गौर से सुनने में ज़्यादा यकीन रखते हैं।

अगर आपके कानों पर बाल हैं तो जनाब आपकी लाइफ सेट है। बोले तो ऐसे कान वाले लोगों की ज़िंदगी स्वस्थ और लंबी होती है।

अगर आपके कानों का निचला भाग Triangular है तो आप में दूसरों को तंग करने और लड़ाई-झगड़ा करने की प्रवृत्ति थोड़ी ज़्यादा होती है।

No more articles