फेसबुक मैसेंजर करेगा आपकी लाइव लोकेशन शेयर, जानिए कैसे , हाल ही में गूगल ने मैप्स एप्लीकेशन में लाइव लोकेशन शेयर करने का फीचर ऐड किया था। इसके बाद फेसबुक ने भी अपने मैसेंजर के लिए वही फीचर ऐड किया है। हालांकि, इससे पहले भी मैसेंजर पर लोकेशन शेयर करने का ऑप्शन था, लेकिन वो केवल मैप पर आपकी लोकेशन का एक क्विक स्नैपशॉट होता था।

आपको बता दें कि यह एक वेलकम एडिशन है। यह आपके लिए तब ज्यादा मददगार साबित होगा, जब आप किसी नए शहर में हैं और आप चाहतें है कि आप गुम ना हो जाएं। इसके साथ ही माता-पिता अपने बच्चों पर नजर रखने के लिए भी इस फीचर को इस्तेमाल कर सकते हैं।

नए फीचर के जरिए के जरिए अब आप यह देख पाएंगे कि आपके दोस्त रियल टाइम में कहां है। इतना ही नहीं, आप अपने दोस्तों को भी ये बता पाएंगे कि आप रियल टाइम में कहां हैं।

इसके लिए आपको महज लोकेशन आइकन पर क्लिक करना होगा। इसके बाद More आइकन पर क्लिक कर के अपनी लोकेशन को सेलेक्ट करना होगा। आप अपनी लोकेशन को 60 मिनट के लिए शेयर कर सकते हैं। आपको बता दें कि इसे कभी भी stop किया जा सकता है।

इसके साथ ही आप ETA का भी अनुमान लगा सकते हैं। यानि आपको किसी किसी व्यक्ति की लोकेशन तक पहुंचने में कितना समय लगेगा, इसका अनुमान आपको पहले ही हो जाएगा। इसके लिए आपको और आप जिस व्यक्ति तक पहुंचना चाहते हैं उसकी लोकेशन शेयरिंग ऑन रखनी होगी।

 

No more articles