वैसे तो आप ने बहुत सुना होगा की हमारे शरीर का स्कैन होने पर शरीर का हर एक चीज के बारे में बता देती है। लेकिन क्या आप ने कभी ऐसा सुना है कि आप के मस्तिक का स्कैन यह बता सकता है कि आप अगले कुछ दिनों में कितना सेक्स करेगे।
जी हां अब एक स्कैन के द्वारा यह भी पता लगाया जा सकता है कि आप अगले 6 महीने में कितने यौन संबंध बनाएंगे। एक अध्ययन के अनुसार आनंद और लत को प्रभावित करने वाले मस्तिष्क एक विशेष भाग की स्कैन से यह पूर्वानुमान लगाया जा सकता है कि क्या व्यक्ति का अगले छह महीनों में वजन बढेगा या वह कितने यौन संबंध बनाएगा।

अध्ययन में शोधकर्ताओं ने पाया कि जिन युवा लड़कियों के मस्तिष्क का एक महत्वपूर्ण भाग न्यूक्लियस अक्युमबेंस भोजन से जुडी तस्वीरों को देखकर त्वरित प्रतिक्रिया देता है, उनका अगले छह महीनों में वजन बढने की संभावना होती है। साथ ही जब यह भाग कामुक तस्वीरें देखने के बाद त्वरित प्रतिक्रिया देता है तो युवा महिलाओं के अगले छह महीनों में कामुक संबंध अधिक बनाने की संभावना होती है।

No more articles