सास को भगा ले गया दामाद, ससुर हाथ मलता रह गया , जिला के सबौर थाना क्षेत्र के छोटी धनकर गांव में सास व दामाद के इश्क के चर्चे हैं। वहां एक दामाद अपनी सास को ही लेकर भाग गया है। घटना के बाद ससुर को दामाद से तो बेटी को अपनी मां से शिकायत है। घटना की बाबत ससुर ने पुलिस में शिकायत दर्ज करा दी है।

मिली जानकारी के अनुसार मेदी मंडल ने अपनी बेटी नेहा की शादी इटावा (यूपी) के पिंटू उर्फ योगेंद्र सिंह के साथ की थी। दोनों को एक बच्चा भी है। शादी के बाद सब कुछ सामान्य चल रहा था। इस बीच मेदी की पत्नी रूबी देवी का अपने दामाद पिंटू से इश्क हो गया। इसकी भनक किसी को नहीं लगी।

1 2
No more articles