अगर आपको उम्र में बड़ी महिलाएं पसंद हैं और आप करना चाहते है उन्हे डेट तो अपनाइए यह टिप्स।

1) डेटिंग और संबंधों में गहरा ताल्लुक है। इसीलिए महिलाओं को आकर्षित करने के लिए डेटिंग के दौरान अपने आपसी संबंधों का भी ख्याल रखें।

2) डेटिंग के मामले में बड़ी उम्र की महिलाएं एक्सपेर्ट होती हैं। इसीलिए उनसे कुछ भी बात करने से पहले अच्छी तरह से सोच समझ लेना चाहिए।

3) उपहार और सरप्राइज हर लड़की को पसंद है। लेकिन अपनी उम्र के अधिक उम्र की महिला को उपहार देने से पहले उनकी पसंद-नापसंद जानना भी बेहद जरूरी होता है।

4) अपनी प्रशंसा सुनना हर महिला को पसंद होता है लेकिन अपनी उम्र से अधिक उम्र की महिला की प्रशंसा करें लेकिन ईमानदारी से।

5) महिलाओं के साथ डेटिंग के दौरान उनके काम, लक्ष्य, करियर और उन्नति , उनके हितों इत्यादि के बारे में बातचीत करना ज्यादा बेहतर रहता है, बजाय इसके कि उनकी पसंद-नापसंद के बारे में बातचीत की जाए।

6) डेटिंग करने के मामले में पुरुषों को ऐसी जगह की व्यवस्था करनी चाहिए जहां शांत वातावरण हो और बहुत शोर-शराबा न हो।

7) महिलाओं को आकर्षित करने और माहौल को हल्का -फुल्का बनाने के लिए हंसी-मजाक करना भी जरूरी है, साथ ही ध्यान रहे कि अतीत के बारे में कोई बात न हो। हां, करियर के विषय में आई दिक्कतों के बारे में बातचीत करते हुए सहज हुआ जा सकता है।

No more articles