घटना नयागांव थाने की है। महिला 3 बच्चों की मां है। थाने में डाई कहां से आई, इस पर एसओ एसएस चौहान का कहना है महिला ने बहाने किए थे। अस्पताल से लौटकर आने पर उसने कहा प्रेमी के साथ जाने से रोकने पर जहर खाने का बहाना किया था।

नयागांव थाना क्षेत्र के धारा पुरा गांव निवासी 3 बच्चों मां बुधवार को हार की जमेह निवासी प्रेमी श्याम सिंह के साथ ससुराल छोड़कर जा रही थी। ससुराल वालों ने पुलिस में शिकायत कर कहा कि प्रेमी और उसके परिजन महिला को अपने साथ लेकर जा रहे हैं।

पुलिस मौके पर पहुंची तो प्रेमी श्याम सिंह, महिला और गांव के लोग मिल गए। पुलिस महिला और उसके प्रेमी को थाने ले आई। साथ में प्रेमी की मां भी थाने आई। पुलिस ने पूछताछ की तो महिला ने कहा कि वह श्याम के साथ ही रहेगी। रात में करीब 2 बजे महिला ने उल्टी करना शुरू की। तबीयत बिगड़ती देखकर पुलिस ने पूछताछ की। महिला ने कहा उसने मेहंदी (डाई) खा ली है। थाने से महिला को पुलिसकर्मियों के साथ जिला अस्पताल भेजा गया। डॉक्टर ने महिला को एडमिट किया। गुरुवार सुबह करीब 10 बजे तबीयत में सुधार हुआ तो महिला प्रेमी की मां के साथ अस्पताल से चली गई।

 

1 2
No more articles