सुबह सुबह गर्म चाय की प्याली मिल जाए तो दिनभर मूड फ्रेश रहता है। पर क्या आपने कभी सोचा है की क्या ये आदत अच्छी और हेल्दी है? तो हम आपको बता दें कि सुबह कि एक कप चाय आपको Dementia (भूलने की बीमारी) के रिस्क से दूर रखती है। हैरान हो गये ना आप। लेकिन ऐसा हम नहीं, बल्कि हाल ही में हुए एक रिसर्च में खुलासा हुआ है।

इस रिसर्च में 957 चाइनीज़ लोग, जिनकी उम्र 55 या उससे ज़्यादा थी उनको शामिल किया गया था। शोध से पता चला कि चाय पीने से मनोभ्रंश (Dementia) और अल्ज़ाइमर रोग (Alzheimer’s disease) के होने के खतरे की संभावना कम होती है। इस शोध में केवल चाईनीज़ बुजुर्गों को ही नहीं बल्कि और भी वर्गों के लोगों को शामिल किया गया था।

National University of Singapore (NUS) के इस रिसर्च में ये सामने आया कि नियमित रूप से चाय पीने वाले बुजुर्गों में Dementia का खतरा 50% कम होता है। वहीं चाय ना पीने वालों में Dementia होने का ख़तरा 86% तक होता है। इसके अलावा Morning Tea को पीने से पूरा दिन ताज़गी से भरपूर रहता है। इतना ही नहीं इससे हमारे कार्य करने की क्षमता और भी बढ़ जाती है।

No more articles