जानिए किस बीमारी के लिए किस फल का जूस पिएं!

जानिए फ्रूट जूस से दूर होती हैं कौन सी बीमारियां

जानिए किस बीमारी के लिए किस फल का जूस पिएं! फलों में सभी बीमारी को दूर करने के राज छिपे है, लेकिन क्या आप जानते है कि कौन सा फल किस बीमारी के लिए फायदेमंद है? आज हम आपको इसी बात की जानकारी देंगे कि किस बीमारी के लिए कौन सा फल रामबाण है।

पीलियाः अंगूर, सेव, रसभरी, मोसम्मी का जूस। अंगूर नहीं हैं तो लाल मुनक्के और किसमिस का पानी। इसके अलावा गन्ने को चूसकर उसका रस पियें। साथ ही केले में 1।5 ग्राम चूना लगाकर कुछ समय रखकर फिर खायें तो फायदा होगा।

दमाः लहसुन, अदरक, तुलसी, चुकन्दर, गोभी, गाजर का रस या भाजी का सूप या फिर मूंग की दाल का सूप दम के मरीजों के लिए अच्छा माना जाता है। इसके आलावा बकरी का शुद्ध दूध भी बेहद फायदेमंद माना जाता है। बता दें कि घी, तेल, मक्खन दमा के मरीजों के लिए वर्जित है।

रक्तशुद्धिः आपका रक्त अगर ठीक से शुद्ध नहीं हो पाटा तो ये कई गंभीर बीमारियों की जड़ बन जाता है। इससे बचने के लिए आपको नींबू, गाजर, गोभी, चुकन्दर, पालक, सेब, तुलसी, नीम और बेल के पत्तों का रस इस्तेमाल कर सकते हैं। बेल का रस तो पेट से जुड़ी सभी बीमारियों के लिए भी उत्तम माना जाता है।

1 2 3 4 5
No more articles