काला नमक हमेशा से भारतीय रसोईघरों में इस्तेमाल होता चला आ रहा है। आमतौर पर लोग इसका उपयोग सलाद, दही, अचार, रायता, दहीवडे, छांछ, चाट और कई अन्य भारतीय व्यंजनों में करते हैं। लेकिन क्या आप इससे होने वाले फायदों के बारे में जानते है। इसमें 80 प्रकार के खनिज और बहुत से ऐसे प्राकृतिक तत्व होते हैं जो कि हमारे शरीर के लिए बेहद जरूरी हैं। अगर आप स्वस्थ जिंदगी जीना चाहते हैं तो रोजाना सुबह काला नमक और पानी मिला कर पीना शुरु कर दें।

रोजाना सुबह काले नमक को गुनगुने पानी में मिला कर पीना बहुत फायदेमंद है। ऐसा करने से अनियंत्रित ब्लड प्रेशर और शुगर समेत बहुत सी बीमारियां दूर हो जाती हैं। इतना ही नहीं काला नमक का घोल मोटापे को भी दूर भगाने में सहायक होता है। हर रोज इसको पीने से आपकी ब्लड शुगर, ब्लड प्रेशर, ऊर्जा में सुधार के साथ साथ अन्य बीमारियां भी ठीक हो जाएंगी।

काले नमक के पानी को पीने से शरीर में मौजूद खतरनाक बैक्टीरिया का नाश होता है। इसके साथ ही यह हड्डियों में कमजोरी को दूर करने में भी मदद करता है। दरअसल नमक वाला पानी उस मिनरल लॉस की पूर्ती करता है और हड्डियों को मजबूती प्रदान करता है।

नमक वाला पानी बनाने की विधि

एक गिलास हल्के गरम पानी में एक तिहाई छोटा चम्मच काला नमक मिलाइये। इस गिलास को किसी ढक्‍कन से ढ़क दीजिये। अब इसे 24 घंटे के लिये छोड़ दीजिये। 24 घंटे के बाद देखें कि क्या काले नमक का टुकड़ा (क्रिस्टल) पानी में घुल चुका है। समझिये कि आपका घोल पीने के लिये तैयार हो गया है।

No more articles