इंडियन हो या वैस्टर्न वियर लड़कियां दोनों के साथ हाई हील कैरी करना ज्यादा पसंद करती हैं। और करे भी क्यों ना हील्स में लड़कियों की पर्सनैलिटी काफी आकर्षक लगने लगती है। वहीं कुछ लड़कियां अपने छोटे कद को छुपाने के कारण हाई हिल्स पहनती हैं।

हाई हील्स आपको स्टाइलिश लुक तो देता ही है लेकिन क्या आप इससे होने वाले नुकसान के बारे में जानते हैं। कभी कभी पहनने वालो के लिए कोई परेशानी की बात नहीं लेकिन अगर आप डेली बेसिस पर हाई हील्स पहनती है तो एक बार ये पूरी खबर जरूर पढ़ लें। आपको नहीं मालूम होगा कि हमारे पैरों के सोल पर 2 लाख से ज्यादा तंत्रिकाएं होती हैं। यही तंत्रिकाएं हमारे दिमाग को सिग्नल देने का काम करती हैं। और अगर आप लगातार इस प्रकार की हील्स पहनेंगी तो यह आपके नर्व सेंसर को नुकसान पहुंचाएगा।

1 2
No more articles