लहसुन को हम खाने का जायका बढाने के लिए करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं लहसुन में गुणों का भंडार होता है। यह मजबूत एंटीऑक्सिडेंट और एंटी बॉयोटिक का काम करता है। इसके नियमित तौर पर सेवन करने पर शरीर को तमाम बीमारियों से बचाता है। आयुर्वेद में कहा गया है लहसुन के सेवन से आप जवान बने रहेगे। यह कई बीमारियों जैसे कि कब्ज, बवासीर, कान का दर्द, ब्लड प्रेशर, भूख बढाने आदि में मदद करता है।

कई रिसर्च में सामने आया है कि खाली पेट लहसुन महत्वपूर्ण एंटीबायोटिक की तरह काम करता है। इसके खाली पेट सेवन करने से कई रोगों का समाधान होता है। साथ ही शरीर की ताकत बढ़ती है।

ब्रैकफास्ट से पहले लहसुन खाने से हाइपरटेंशन की दिक्कत दूर होती है। सके नियमित सेवन से दिल से संबंधित समस्याओं के होने का खतरा भी कम हो जाता है। यह आपके लीवर और ब्लेडर को सही तरीके से काम करने में भी मदद करता है। साथ ही इसका सेवन करने से कोलेस्ट्रॉल के स्तर को भी नियंत्रित करने में मदद मिलती है। यह आपकी श्वसन तंत्र के लिए काफी फायदेमंद है। ये आपको ज़ुकाम, अस्थमा, निमोनिया, पुरानी सर्दी, ब्रोंकाइटिस, फेफड़ों में जमाव और कफ आदि से निजात दिलाने में मदद करता है।

No more articles