शादी एक ऐसा बंधन है जिसके लिए कुछ चीजों की जानकारियां होना बहुत जरूरी है वरना सुहाने सपनों को कड़वी हकीकत में बदलते देर नहीं लगती। अगर आप अपनी गर्लफ्रेंड या फिर किसी ऐसी लड़की से शादी करने की सोच रहे हैं, जिसे पैरेंट्स ने पसंद किया है, तो इन कसौटियों पर उसे जरूर परख लें।

आलसी और दूसरों पर निर्भर
पत्नी ऐसी होनी चाहिए जो पूरे घर को अच्छे से संभाल ले। उसके आने के बाद चीजें पहले से बेहतर हो जाएं। अगर आप की होने वाली बीवी आलसी है और अपने कामों के लिए भी दूसरों पर निर्भर रहती है तो ऐसी लड़की से शादी आपके लिए मुसीबत बन सकती है।

इमोशनल अत्याचार
आप अपनी प्रेमिका से शादी करने जा रहे हैं या होने वाली बीवी को हर रोज किसी न किसी बात को लेकर झगड़ा करने की बुरी आदत है? क्या वह हर रोज किसी न किसी बात को लेकर आप पर इमोशल अत्याचार करती है? अगर हां, तो शादी के बाद ये चीजें बढ़ ही जाएंगी। ऐसे में पहले ही दूरी बना लेना बेहतर है।

सख्त व्यवहार की
अगर आपकी गर्लफ्रेंड का व्यवहार सबके साथ बहुत कठोर है तो आपको दोबारा सोचने की जरूरत है। ऐसे में इस बात की चिंता होना जायज़ है कि वह आपके माता-पिता के साथ कैसा व्यवहार करेगी?

बच्चों के प्रति रवैया
आप जिस लड़की से शादी करने जा रहे है उसके बारे में सबसे बड़ी और खास बात यह देखना जरूरी है कि उसका व्यवहार बच्चों के प्रति कैसा है।

No more articles