हाल ही में एक वीडियो सामने आया है जिसमें महिलाओं के हक के लिए आवाज़ उठाने वाली तृप्ति देसाई एक अलग ही अवतार में नज़र आ रही हैं।

मंदिरों में महिलाओं के प्रवेश व पूजा करने के हक के लिए लड़ने वाली भूमाता ब्रिगेड की अध्यक्ष तृप्ति देसाई का बुधवार को एक अलग रूप देखने को मिला। उन्होने एक शख्स की चप्पलों से पिटाई कर डाली।

दरअसल, उन्होंने उस शख्स को इसलिए पीटा क्योंकि उसने एक लड़की को शादी का झांसा देकर रेप किया था। मामला शिकारपुर गांव के पास का है। यहां एक 25 वर्षीय युवक ने झांसा देकर अपनी प्रेमिका के साथ संबंध बनाने के बाद शादी करने से इनकार कर दिया।

इस मामले की जानकारी मिलने के बाद तृप्ति देसाई और उनके संगठन की एक अन्य सदस्य ने आरोपी लड़के की जमकर पिटाई कर दी। घटना के बाद स्थानीय पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। यहां देखिए वीडियो।

No more articles