डांस एक ऐसी कला है जिसे हर उम्र का इंसान एंजॉय कर सकता है। उसी तरह संगीत भी एक ऐसी कला है जिसकी धुन पर लोग थिरकने से खुद को रोक नहीं पाते। हम इंसान हर तरह के संगीत का आनंद लेते हैं। चाहे वो हिन्दी हो, अंग्रेज़ी हो, गुजराती हो या फिर पंजाबी। जैसे हम भारतीय अंग्रेज़ी गानों की धुन पर थिरकते हैं वैसे ही अंग्रेज़ भी हिन्दी और पंजाबी गानों पर झूमते हैं।

इस वीडियो में एक अंग्रेज़,पंजाबी गाने पर डांस कर रहा है। लेकिन इस का डांस देखकर आप हैरान रह जाएंगे। जिस तरह से इस अंग्रेज़ ने पंजाबी गाने पर भांगड़ा किया है वो  काफी मज़ेदार है।

 

देखा आपने इस अंग्रेज़ ने कितना शानदार पंजाबी डांस किया। वीडियो को देखने के बाद यह कहना गलत नहीं होगा कि संगीत की कोई सीमा नहीं होती। संगीत सभी सीमाओं को पार करके एकता में अनेकता लाता है। वैसे भी हिन्दी फिल्मों और हिंदुस्तानी संगीत को विदेश में काफी पसंद किया जाता हैं। खासतौर पर पंजाबी डांस और संगीत को विदेश में काफी महत्व दिया जाता है।

विदेश में लोग पंजाबी डांस सीखने के लिए खासतौर पर डांस इंस्टीट्यूट्स में जाते हैं ताकि वो इस नृत्य शैली को भली भाति जान सके और सीख सकें। इसीलिए भंगड़ा डांस विदेशियों में काफी लोकप्रिय है।

 

 

No more articles