किर्गीस्तान में शादी के लिए पहले लड़की को किडनैप करना पड़ता है। लड़का, लड़की को अपने साथ रखता है। उसके बाद उन दोनों की शादी कर दी जाती है। लेकिन इस रिवाज में दिक्कत ये है कि लड़की को अपना जीवनसाथी चुनने की कोई छूट नहीं है।

किर्गीस्तान में ये परंपरा सदियों से चली आ रही है। जहां युवक अपनी पसंद की लड़की को अगवा कर लेता है। समाज में बदनामी के डर से परिवार के लोग अपहरणकर्ता से शादी कर देते हैं। परंपरा अपनी जगह ठीक है लेकिन इसकी आड़ में लड़के किसी भी लड़की को उठा ले जाते हैं और जबरन शादी का दबाव बनाते हैं। लड़की मना भी करे तो परिवार बदनामी का डर देकर शादी करा देता है।

bride kidnaping 1

इस देश में लड़की जब 20 साल की हो जाती है तो उन्हें सड़क, घर या फिर बाज़ार कहीं से भी किडनैप कर लिया जाता है। इस दौरान लड़का लड़की को मनाने की कोशिश करता है। लेकिन अगर लड़की नहीं मानती तो लड़का उसके साथ रेप करता है, जिसके बाद मजबूरी में लड़की को उस लड़के से शादी करनी पड़ती है। हालांकि कई प्रेमी जोड़े इसे अपने फायदे के लिए भी इस्तेमाल करते हैं। कुछ लड़के अपनी प्रेेमिका से शादी करने के लिए उसे सरेआम बाजार से उठा ले जाते हैं। फिर इस रस्म का हवाला देकर लड़के लड़की की शादी हो जाती है।

No more articles