इस मशहूर एंटरटेनमेंट चैनल के सीईओ पर छेड़छाड़ का केस दर्ज, ऑनलाइन एंटरटेनमेंट चैनल द वायरल फीवर (TVF) के सीईओ और संस्थापक अरुणाभ कुमार पर उनकी कंपनी की एक पूर्व महिला कर्मचारी ने छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। पीड़िता ने अंधेरी ईस्ट स्थित एमआईडीसी पुलिस स्टेशन में जाकर बयान दर्ज कराया। जिसके बाद पुलिस ने अरुणाभ कुमार पर छेड़छाड़ का केस दर्ज कर लिया है।

आपको बता दें कि अरुणाभ पर उनकी कंपनी की एक पूर्व महिला कर्मचारी ने छेड़छाड़ का आरोप लगाया था। खुद को टीवीएफ की पूर्व महिला कर्मी बताने वाली लड़की ने आरोप लगाया था कि 2 साल की नौकरी के दौरान अरुणाभ ने उनका शोषण किया। इंडियन फॉलर आईडी से एक ब्लॉग लिखा गया है। द इंडियन उबर- ‘डेट इज टीवीएफ’ हेडलाइन के साथ लिखे ब्लॉग में महिला ने छेड़छाड़ की घटनाओं का जिक्र किया था। महिला ने ब्लॉग में लिखा में अपनी पूरी आपबीती लिखी थी कि कैसे उसकी मुलाकात अरुणाभ कुमार से हुई और फिर कैसे उसके साथ घटनाओं को अंजाम दिया गया।

अरुणाभ ने अपनी सफाई में पीड़िता पर झूठ बोलने का आरोप लगाते हुए सामने आकर कानूनी लड़ाई लड़ने की बात कही थी। इसके बाद ऐसी दर्जनों लड़कियां सामने आईं, जो कभी न कभी अरुणभ के शोषण और बुरे व्यवहार का शिकार हुई थीं।

No more articles