बिपाशा बसु और करन सिंह ग्रोवर की जोड़ी ऑफस्क्रीन तो धमाल मचा ही रही है लेकिन अब ये जोड़ी आपको ऑनस्क्रीन भी दिखने वाली है। जी हां, बहुत ही जल्द ये रोमांटिक कपल आपको पर्दे पर एक साथ दिखेगा। दरअसल इन दिनों करन और बिपाशा को दो टीवी शोज को होस्ट करने का ऑफर मिला है। इनमें एक शो ट्रेवल बेस्ड है और दूसरा रियॉलिटी टीवी शो है। सूत्रों के अनुसार, “बिपाशा और करण सोशल मीडिया पर बेहद एक्टिव रहते हैं। साथ ही अपने ट्रेवलिंग इंटरेस्ट के लिए भी खबरों में बने रहते हैं। इसी को देखते हुए उन्हें ट्रेवल शो के लिए एप्रोच किया गया है।
हालांकि, अभी इस ऑफर पर दोनों को फैसला आना बाकी है। हांलाकि दोनों ने इस बारे में ज्यादा बात नहीं की। लेकिन बिपाशा ने इसकी पुष्टि करते हुए इतना जरूर कहा, “ये ऑफर मिला है, लेकिन कुछ चीजें तय होना अभी बाकी हैं। करण के साथ ये शो बेहद फनी होने वाले हैं।” वैसे ये कोई पहला मौका नहीं है जब ये दोनों टीवी पर दिखेंगे, इससे पहले भी करन सिंह ग्रोवर जीटीवी के पॉपुलर शो ‘कुबूल है’ में और बिपाशा एनटीवी पर आने वाले हॉरर शो ‘डर सबको लगता है’ में नजर आ चुकी हैं। लेकिन इस बार ये दोनों अलग-अलग नहीं बल्कि एक साथ स्मॉल स्क्रीन शेयर करते हुए नजर आएंगे।

No more articles