दाउद इब्राहिम की बहन हसीना पार्कर की बायोपिक में श्रद्धा कपूर हसीना का किरदार निभा रही हैं। फिल्म का नया पोस्टर रिलीज किया गया है। इस पोस्टर में श्रद्धा के दो लुक नजर आए हैं। लोगों को ये पोस्टर काफी पसंद आ रहा है। इस फिल्म में दिखाया गया है कि किस तरह एक लड़की अपराध की दुनिया की सबसे खतरनाक औरत बनती है।

फिल्म ‘हसीना’ का नया पोस्टर रिलीज, श्रद्धा कपूर को देखकर चौक जाएंगे आप

श्रद्धा के साथ फिल्म में उनके भाई सिद्धांत कपूर भी मुख्य भूमिका में हैं। सिद्धांत फिल्म में दाउद इब्राहिम का किरदार निभा रहे हैं। ये पहली बार है जब असल जिंदगी का ये रिश्ता बड़े पर्दे पर दिखाई देगा।

हसीना पार्कर को मुंबई की गॉडमदर कहा जाता था। हसीना ने अपराध की दुनिया से कोसों दूर थीं लेकिन अरुण गावली के गैंग ने उनके पति इस्माइल पार्कर की हत्या कर दी थी जिसके बाद हसीना ने इस दुनिया में कदम रखा। फिल्म को अपूर्व लाखिया डायरेक्ट कर रहे हैं। श्रद्धा का ये दमदार लुक 14 जुलाई को सिनेमाघरों में देखने को मिलेगा।

No more articles