बॉलिवुड ऐक्ट्रेस करिश्मा कपूर के एक्स पति संजय कपूर ने प्रिया सचदेव से शादी कर ली है। शादी के बाद न्यू यॉर्क में एक ग्रैंड रिसेप्शन रखी गई। सोशल मीडिया पर हर इस ग्रैंड रिसेप्शन की तस्वीरें छाई हुई है। इस तस्वीर में संजय और प्रिया वेडिंग केक काटते नजर आ रहे हैं।

हालांकि दोनों ने रजिस्टर्ड शादी की है लेकिन शादी के बाद रिसेप्शन काफी अच्छी तरीके से किया है।

 

संजय की प्रिया से कई साल पहले न्यू यॉर्क में मुलाकात हुई थी और दोनों पिछले पांच साल से रिलेशनशिप में थे। बता दें कि प्रिया सचदेव की पहली शादी होटल व्यवसायी विक्रम चटवाल के साथ हुई थी।

 

वहीं संजय कपूर की यह तीसरी शादी है। इससे पहले संजय कपूर की करिश्मा कपूर को मिलाकर दो शादियां हो चुकी हैं।

No more articles